Press "Enter" to skip to content

सीएम नीतीश ने खत्म किया पार्टी के विधानसभा प्रभारियों का पद, चुनावी मोड में जदयू को उतारा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू विधानसभा प्रभारियों के पद को समाप्त कर दिया है. उनके स्थान पर अब जिला प्रभारी काम करेंगे।  बता दें कि आज जदयू के 243 विधानसभा प्रभारी के साथ 3 घंटे तक मंथन के बाद सीएम नीतीश के निर्देश पर जेडीयू ने ये फैसला लिया है। सीएम नीतीश ने इस दौरान मौजूदा विधानसभा प्रभारियों को चुनाव के लिए तैयार रहने का टास्क दिया।

आज की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और कई मंत्री भी शामिल थे. बैठक में यह भी फैसला हुआ है कि अब विधानसभा प्रभारी का पद समाप्त कर दिया जाएगा. उसके स्थान पर जिला प्रभारी ही काम करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री ने एक महीने में 20 सूत्रीय के गठन का भरोसा भी दिलाया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में आज जदयू के सभी विधानसभा प्रभारी के साथ मुख्यमंत्री ने मैराथन बैठक की. सीएम ने सभी से फीडबैक लिया है और उन्हें चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव कभी भी हो सकता है, इसलिए अब जनता के बीच पूरी तरह से तैयार रहें और सरकार के कामकाज को विभिन्न माध्यमों से जनता के बीच ले जाएं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सांसदों विधायकों जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक कर चुके हैं. आज विधानसभा प्रभारी के साथ भी बैठक की है. एक तरह से सभी को चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है तो वहीं जल्द से जल्द 20 सूत्रीय के गठन का आश्वासन देकर उनमें उत्साह भरने की कोशिश भी की है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *