Press "Enter" to skip to content

राजगीर पहुंचे लालू यादव, जू-सफारी का लिया आनंद; भगवान बुद्ध को किया नमन

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को राजगीर पहुंचे। लालू के साथ उनके बड़े बेटे व बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। लालू ने जू सफारी और नेचर सफारी का भ्रमण किया। सीएम नीतीश कुमार लालू यादव के साथ मुलाकात करने राबड़ी आवास पर गए थे। पर राजगीर का प्रोग्राम होने की वजह से उनकी मुलाकात राजद सुप्रीमो से नहीं हो सकी। लालू प्रसाद ने राजगीर में भगवान बुद्ध की पूजा भी की।

Bihar:मंदिरों में पूजा के बाद अब जू सफरी का आनंद लेने राजगीर पहुंचे लालू  प्रसाद, भगवान बुद्ध को भी किया नमन - Bihar News: Lalu Prasad Yadav Reached  Rajgir For Zoo Safari,

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक दिवसीय दौरे पर पर्यटन नगरी राजगीर पहुंचे। उन्होंने जू-सफारी का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव उनके साथ रहे। लंबे अरसे के बाद राजगीर आगमन को लेकर स्थानीय राजद कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव ने उनको पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

राजगीर जू सफारी के अंदर वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ लालू प्रसाद यादव जंगल में घूमते हुए शेर, बाघ, चीता, भालू, हिरण आदि को देखकर काफी रोमांचित हो रहे थे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राजगीर का पर्यटन क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। राजगीर की जू-सफारी देश-दुनिया को आकर्षित कर रही है। राजगीर अब पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गया है। अब देश-विदेश के लोग भी घूमने के लिए राजगीर आने लगे हैं। यहां पर्यटन उद्योग में चार चांद लगा है।

लालू ने लिया जू सफारी का मजा, तस्वीरों में देखिए राजद सुप्रीमो का अपने खास  लोगों के साथ राजगीर भ्रमण - lalu enjoyed zoo safari see rjd supremo visit  to rajgir with

वन विभाग के विश्राम गृह में शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर पटना वापस लौट गए। सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर यातायात व विधि व्यवस्था को चौक-चौबंद कर दिया गया था। मौके पर जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास अहलावत, एसडीओ कुमार ओमकेश्वर, जू-सफारी क्षेत्रीय पदाधिकारी राकेश कुमार, युवा राजद प्रदेश सचिव गोलू यादव आदि उपस्थित थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक लालू यादव से  मिलने राबड़ी देवी आवास पर पहुँच गए थे। लेकिन, लालू यादव के राजगीर में होने की वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी से मिलकर लौटना पड़ा।

दरअसल किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत अच्छी हो गई है। इस वजह से राजनीति के साथ परिवार और अन्य मामलो में भी एक्टिव नजर आ रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बाहर निकालने के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन को  ताकतवर बनाने में जुटे हुए हैं। इसी के तहत लालू यादव ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मटन पार्टी पर न सिर्फ न्योता दिया बल्कि बिहारी अंदाज में मटन बनाने का तरीका भी समझाया। इतना ही नहीं दोनों नेताओं के बीच मुलाकात और डिनर का पूरा वीडियो भी सार्वजनिक किया गया।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *