Press "Enter" to skip to content

जन्माष्टमी 2023: कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने धरती पर श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। इस शुभ अवसर पर कान्हा के भक्त व्रत रखते हैं और जन्माष्टमी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन भगवान के बाल रूप की विशेष पूजा की जाती है। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद, कृष्ण की पूजा होती है और रात 12 बजे के बाद पारण किया जाता है। ऐसा करने से भक्तों पर भगवान कृष्ण की हमेशा कृपा बनी रहती है और जीवन के सभी दुख दूर होते हैं।

हरमू मैदान में कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन,  बड़ी संख्या में युवाओं की टीम ने हिस्सा लिया – Johar LIVE

कब है कृष्ण जन्माष्टमी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की शुरुआत 6 सिंतबर 2023 को दोपहर करीब 3:37 मिनट से शुरु होगी और 7 सिंतबर 2023 को शाम 4:14 मिनट पर समाप्त होगा। इसी के साथ 6 सिंतबर को सुबह 9:21 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र  का आरंभ होगा और 7 तारीख को सुबह 10:25 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र समाप्त होगा। बता दें कि भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए इस साल 6 सिंतबर को कृष्णा जन्माष्टमी मनाया जाएगा। इस दिन जन्माष्टमी का व्रत रखने और कृष्ण जी की पूजा करने से विशेष लाभ होगा।

Krishna Janmashtami 2023: कब है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव? जानें देश के विभिन्न  अंचलों में कृष्णोत्सव की विभिन्न परंपराएं? | 🙏🏻 LatestLY हिन्दी

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यानी 6 सिंतबर 2023 को रात 11 :47  मिनट से 12:42 मिनट तक कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस विशेष योग में कान्हा की विधि-विधान से पूजा करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Janmashtami 2023:कब है कृष्ण जन्माष्टमी? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु जी के आठवें अवतार के रूप में कृष्ण जी ने जन्म लिया था। इस शुभ मौके पर लड्डू गोपाल और शालिग्राम की विशेष पूजा की जाती है और उनका अभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन कृष्ण जी के बाल गोपाल रूप की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *