Press "Enter" to skip to content

जगदानंद बोले- भाजपा तो चाहती है लालू जेल में रहें या फिर बीमार रहें, इसलिए फैला रही अफवाह

आरजेडी के प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि अगर लालू प्रसाद की तबीयत ठीक है तो इसमें भाजपा को क्या परेशानी है। शुक्रवार को प्रदेश राजद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि डॉक्टर के कहने पर ही लालू प्रसाद बैडमिंटन खेल रहे हैं। दरअसल, भाजपा यही चाहती है कि लालू प्रसाद जेल में रहें या बीमार रहें। उन्हें कैसे लोगों से दूर रखा जाए। वे लाख कोशिश कर लें, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

नौकरियों के बदले जमीन' घोटाले में CBI की गिरफ्तारियां लालू परिवार के लिए  बनीं बड़ी मुसीबत | bihar RJD chief lalu yadav family in trouble after  arrested former mla or rabri devi

मोदी सरकार की विदाई तय है- जगदानंद
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा मानती है कि लालू प्रसाद निर्दोष हैं तो उन्हें सरकारी एजेंसियों के द्वारा परेशान क्यों किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार की विदाई तय है। इस डर से ही भाजपा तरह-तरह के प्रपंच रच रही है। लालू यादव गरीबों के नेता हैं। भाजपा कुछ भी कर ले, लालू यादव का कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। भाजपा को जो डर सता रहा है, वह होकर ही रहेगा। जनता ने भाजपा को गद्दी से हटाने का संकल्प ले लिया है।

 

लालू की बेल पर सियासत
चारा घोटाले में लालू यादव को मिली बेल को लेकर सियासत जारी है। एक और बीजेपीन नीतीश कुमार और जदयू नेताओं पर लालू को फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। तो वहीं नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर लालू को परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने भी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आपको बता दें चारा घोटाले में लालू यादव की जमानत के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। जिसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर तक टाल दी है।

 

 

जदयू कार्यालय का होगा विस्तार
पटना। प्रदेश राजद कार्यालय का विस्तार होगा। न्यायालय के निर्देश पर राजद को प्रदेश कार्यालय के बगल वाला क्वार्टर मिल गया है। प्रदेश राजद अध्यक्ष जगनादंन सिंह ने कहा कि मुख्य कार्यालय में जगह की कमी थी। इसकी मांग पार्टी की ओर से दो साल पहले ही की गई थी। शुक्रवार को भवन निर्माण के इंजीनियरों ने दफ्तर के बगल वाले प्लॉट की चाभी सौंपी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *