Press "Enter" to skip to content

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो वैज्ञानिक सुधांशु के माता-पिता ने भगवान से की प्रार्थना

गया : चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक चांद पर लैंडिंग को लेकर सभी लोग उत्सुक है। 23 अगस्त की शाम 6:04 बजे चंद्रमा की सतह पर इसका लैंडिंग होना है। ऐसे में पूरे देशवासियों के साथ गया जिला के खरखुरा मोहल्ले में चंद्रयान-3 के हिस्सा रहे इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के माता-पिता ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। इसकी सफलता के लिए भगवान के पूजा व प्रार्थना कर रहे हैं।

Chandrayaan 3 Landing Worship at ISRO Scientist Sudhanshu Kumar House of Gaya Bihar Father Told Big Thing ann Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 की सफलता के लिए ISRO वैज्ञानिक के घर पूजा, पिता ने बताई ये खास बात

 

वैज्ञानिक सुधांशु कुमार के माता बिंदु देवी व पिता महेंद्र प्रसाद ने बताया कि जितना मन में घबराहट अभी चन्द्र यान-3 को लेकर हो रहा है उतनी घबराहट सुधांशु के रिजल्ट के समय भी नहीं हुआ था। हम लोग बस भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान 3 का लैंडिंग सफलतापूर्वक चंद्रमा पर हो। जिससे कि हमारे देश का नाम विश्व में हो और इसके साथ ही हमारे बेटे का भी नाम हो। क्योंकि हमारा बेटा भी इस अभियान का एक हिस्सा रहा है।

 

बता दें कि सुधांशु के पिता महेंद्र प्रसाद एक व्यवसायी है व खुद का आटा चक्की मिल को संचालित करते हैं व माता बिंदु देवी एक गृहणी है। सितंबर 2021 में उनका बेटा 25 वर्षीय हिमांशु इसरो में वैज्ञानिक के रूप में ज्वाइन किया था वह वर्तमान समय में श्रीहरिकोटा में पदस्थापित है। उसकी शिक्षा दीक्षा सरकारी स्कूल से हुई। वह घर में ही लगातार पढ़ाई करता था और इसरो का वैज्ञानिक बना है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *