Press "Enter" to skip to content

हम 73 साल के हो गए, जाने ही वाले हैं, हमको क्या… नीतीश कुमार ने मंच से क्यों कहा ऐसा?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी उम्र को लेकर दिए गए एक बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं। एक कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि हम 73 साल के हो गए हैं, जाने ही वाले हैं, हमें क्या? उन्होंने यह बात वैसे तो मजाकिया लहजे में कही, लेकिन सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गई है। मुख्यमंत्री ने तकनीक के आने वाली पीढ़ी पर पड़ने वाले प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि ऐसा ही चलता रहा तो 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी।

CM नीतीश ने बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस पर आयोजित बिहार संग्रहालय  बिनाले-2023 एवं ''टूगेदर वी आर्ट'' का किया उद्घाटन - nitish kumar  inaugurated together we ...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस पर सोमवार को कहा कि सभी लोगों को आजकल नई चीज देखनी है। नई तकनीक आ गई है, तो सभी लोग उस पर निर्भर हो गए हैं। बाद में क्या होगा, सभी लोग निर्भर हो जाएंगे, तो 100 साल भी नहीं लगेगा धरती खत्म हो जाएगी। इसलिए सभी लोग अपने साथ कागज रखिए। तकनीक पर पूरी तरह निर्भर न रहिए।

CM नीतीश ने बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस पर आयोजित बिहार संग्रहालय  बिनाले-2023 एवं ''टूगेदर वी आर्ट'' का किया उद्घाटन - nitish kumar  inaugurated together we ...

सीएम नीतीश ने कहा कि तकनीक पर हर चीज निर्भर हो जाएगी। लोग कागज पर लिखना भूल जाएंगे और सब चीजें भूलते जाएंगे। ऐसा ही चलता रहा तो धरती खत्म होने में 100 साल भी नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा, “एक ही बार में सबकुछ खत्म हो जाएगा। हम काहे के लिए क्या करें। हम तो 73वें साल में चल रहे हैं। हम तो जाने ही वाले हैं हमें क्या। आने वाली पीढ़ी के लिए ये सब कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आजकल लोग हिंदी को भी खत्म कर रहे हैं। नई तकनीक आ गई है, बिजनेस करते हैं, सब अंग्रेजी में लिखते हैं। बिहार दुनिया की सबसे अच्छी जगह है, लेकिन लोग यहां की भाषा को ही खत्म करने में लगे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *