Press "Enter" to skip to content

नीतीश कुमार INDIA के सूत्रधार हैं और रहेंगे, कोई नाराजगी नहीं; अटकलों पर बोले जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह

पटना: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की अटकलों को जेडीयू ने खारिज किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया (INDIA)’ के सूत्रधार हैं और रहेंगे। उनकी नाराजगी की बात सरासर गलत है। बता दें कि नीतीश कुमार के बेंगलुरु की बैठक से बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए ही निकल जाने पर नाराजगी की अटकलें लगने लगी थीं। बताया जा रहा कि नीतीश को विपक्षी गठबंधन के INDIA नाम से ऐतराज है।

Opposition Parties Meeting CM Nitish Kumar Angry Over Name India Of The  Opposition Alliance | Opposition Parties Meeting: CM नीतीश विपक्षी गठबंधन  के 'इंडिया' नाम को लेकर नाराज, प्रेस कांफ्रेंस के ...

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA सभी नेताओं की सहमति से तय किया गया है। नीतीश कुमार की नाराजगी की कोई बात ही नहीं है। वे विपक्षी गठबंधन के सूत्रधार हैं और रहेंगे। नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुंबई में अगली बैठक होगी, उसमें ही चर्चा होगी। अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

इसके साथ ही ललन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतने साल वे एनडीए के साथ रहे, लेकिन पीएम मोदी ने कभी भी गठबंधन के नेताओं की बैठक नहीं बुलाई। यह दिखाता है कि पीएम मोदी हताश और घबरा रहे हैं। शेर अकेले लड़ता है का उनका कथन टाय-टाय फिश हो गया है।

इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं से नाराज हैं। दरअसल, बेंगलुरु में मंगलवार को बैठक के बाद नीतीश कुमार सबसे पहले निकलकर चले गए। उनके साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी भी विपक्षी नेताओं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए। शाम में पटना लौटने के बाद तीनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर मीडिया से भी किनारा किया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सीएम नीतीश को INDIA नाम से आपत्ति थी। मगर राहुल गांधी के कहने पर बेमन से उन्होंने गठबंधन के इस नाम पर सहमति दी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *