Press "Enter" to skip to content

विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार की मनमोहन सिंह से की तुलना, बोले- लालू-तेजस्वी के रबर स्टैंप बन गए हैं सीएम

पटना: बिहार विधानसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन और वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा जुबानी हमला किया है उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह बन गए हैं लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उन्हें जो कहेंगे वह करना पड़ेगा इसी वजह से बिहार में अपरा’धियों के मंसूबे बुलंद हैं और सरकारों ने संभाल नहीं पा रही है।

विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार की मनमोहन सिंह से की तुलना, बोले- लालू-तेजस्वी के रबर स्टैंप बन गए हैं सीएम

मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में  उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के 10 माह में 5000 लोगों की ह’त्या हो चुकी है। समाज  के अंदर भय का वातावरण बन रहा है। आज स्थिति यह है कि बिहार के डीजीपी लाचार और बेबस हो चुके हैं। उन पर राज्य सरकार का इतना दबाव है कि अपना हक मांगनेवालों पर पुलिस ला’ठीचार्ज करने से भी परहेज नहीं करती है। बिहार के थानों में बढ़ते अपरा’धों पर कोई समीक्षा नहीं होती है। जो केस दर्ज भी होते हैं वह विपक्ष के दबाव में किए जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला किया है।

प्रेस वार्ता में बोलते हुए विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से की। उन्होनेंए कहा कि जिस तरह केंद्र में मनमोहन सिंह सिर्फ नाम के प्रधानमंत्री थे, आज नीतीश कुमार की स्थिति वैसी हीं बन गई  है। वह आज केवल  नाम के लिए बिहार के मुख्यमंत्री हैं। राज्य के सारे फैसले उनके बड़े भाई लालू प्रसाद यादव के आवास पर लिए जाते हैं। हालत इतनी बदतर हो गई है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बात भी नीतीश कुमार नहीं काट सकते। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बालू माफिया, दारू माफिया और जमीन माफिया का बोलबाला है। साथी दल के दवाब मे नीतीश कुमार उनके खिलाफ कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने वैशाली में पुजारी की ह’त्या के सवाल पर सरकार को घेरा। कहा कि यह क्षेत्र तेजस्वी यादव का है जहां मंदिर में भजन बजाने को लेकर ह’त्या कर दी गई लेकिन स्थानीय प्रतिनिधि चुप हैं। सीएम के गृह जिला नालंदा में युवकी बेरह’मी से ह’त्या हो गई और चार दिनों तक केस दर्ज नहीं किया गया। इतने दिनों बाद भी कोई गिरफ्ता’री नहीं की जा सकी है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *