Press "Enter" to skip to content

दोस्तों के हुजूम के बीच स्कॉर्पियो पर बर्थडे ब्वॉय, हथि’यार से केक कटिंग का वीडियो वायरल

जहानाबाद: जहानाबाद में बर्थडे पार्टी में हथि’यार से केक काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक गाड़ी के बोनट पर चढ़कर हथि’यार से तीन केक काट हथि’यार लहराते दिख रहा है. साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में युवक सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो काको थाना क्षेत्र के काको हाई स्कूल के समीप का है.

दोस्तों के हुजूम के बीच स्कॉर्पियो पर बर्थडे ब्वॉय, हथियार से केक कटिंग का वीडियो वायरल, कार्रवाई से भाग रही पुलिस

काको चमर टोली मोहल्ला का एक युवक अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था. वह स्कार्पियो गाड़ी के बोनट पर चढ़कर केक काट रहा था. इसी दौरान गाड़ी के नीचे खड़े एक युवक उसके हाथों में देसी क’ट्टा थमाते नजर आ रहा है. युवक हथि’यार से तीनों केक काटते और हथि’यार लहराते दिख रहा है.

वही मौके पर मौजूद दर्जनों युवाओं मोबाइल से तस्वीर बनाते और सेलिब्रेट करते नजर आ रहे है। वहीं यह वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. इधर, जिले के पुलिस कप्तान दीपक रंजन के संज्ञान में आने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. मीडिया द्वारा इस मामले पर पूछे जाने पर उन्होंने ऑफ कैमरा सत्यापन कराने की बात कह रहे है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *