Press "Enter" to skip to content

‘शाह को है ताकत तो ललन के खिलाफ लड़े चुनाव’ जिसने की लखीसराय में रैली उसका हुआ द’फ़न: जदयू एमएलसी

पटना: अमित शाह नरेंद्र मोदी के राजनीतिक वारिस हैं। अमित शाह को ताकत है तो मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ कर दिखाएं। भाजपा महज दो लोगों की जागीर है। इसके आलावा उसमें किसी का कुछ भी महत्व नहीं है। यह बातें जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने अमित शाह के लखीसराय आगमन को लेकर कहीं है।

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अमित शाह को दिया आमंत्रण बिहार के लिए गृह मंत्री  को एक सलाह भी दी - JDU President Lalan Singh invited Amit Shah also gave an  advice

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम मुंगेर लोकसभा इलाके के लखीसराय में रैली को संबोधित करेंगे। यह इलाका जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का गढ़ माना जाता है। ऐसे में अब अमित शाह के आगमन को लेकर बिहार की राजनीति काफी गर्म हो गई है। इस बीच लखीसराय में आयोजित इस रैली को लेकर नीरज कुमार ने जोरदार हमला बोला है। नीरज कुमार ने कहा है कि – अमित शाह मोदी के राजनीतिक वारिस हैं। भाजपा महज दो लोगों की पार्टी बन कर रह गयी है। इसके आलावा किसी की कोई ताकत नहीं है।

इसके आगे नीरज कुमार सिंह ने कहा कि, – लखीसराय के गांधी मैदान का यह इतिहास रहा है कि जिन नेताओं ने वहां रैली किया है वह दफन हो गया है। इसलिए अमित शाह का भी राजनितिक दफ़न इस बार तय है। अगर अमित शाह को ताकत है तो एक बार एलान कर दें कि वो मुंगेर से चुनाव लड़ेंगे। उसके बाद उनको असली ताकत समझ आ जाएगी।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *