Press "Enter" to skip to content

‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं नीतीश कुमार…’, सीएम पर गिरिराज सिंह का तंज

पटना: बिहार में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल अभी से बढ़ गई है. सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी कड़ी में  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कह कि मुख्यमंत्री नीतीश के कद का बढ़ाने का काम बीजेपी ने किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन मुंगेरी लाल के हसीन सपने कभी पूरे नहीं होते. गिरिराज ने इस दौरान केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग के सवाल पर कहा कि एजेंसियों के दुरूपयोग का काम नीतीश कुमार कर रहे हैं।

Bihar: 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं नीतीश कुमार...', CM पर गिरिराज सिंह का तंज

उन्होंने कहा कि सरकारी राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है. वहीं मुंगेर लोकसभा से खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पार्टी प्रमुख होता है. उन्होंने कहा कि जब वो बेगुसराय से चुनाव लड़ना चाहते थे तो पार्टी ने बेगूसराय भेजा और जब नवादा से चाहते थे, तो वहां भेजा गया था. उन्होंने कहा कि चिंता न करें हमारे यहां व्यक्ति से बड़ा कमाल निशाना होता है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगा. पटना बैठक को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि  बैठक पूरी तरह से फेल हो गई है. कई दल शामिल नहीं हुए. बैठक शुरू होते ही अरविंद केजरीवाल गुस्सा होकर चले गए।

केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी बैठक को फोटो सेशन बताया था. उन्होंने कहा था कि पटना में फोटो सेशन हुआ. कभी देखा है आपने कि छोटे पहलवान ने बड़े पहलवान को पटखनी दी हो. ये सारे लोग मिलकर भी पीएम मोदी का कुछ नहीं कर सकते. लालू यादव ने नीतीश कुमार से सारा बदला ले लिया, समझने वाले सब समझ रहे हैं. लालू जी ने कहा, मैं हो गया हूं फिट और मोदी हो जाएंगे हिट. बिहार में मोदी हो जाएंगे हिट और नीतीश कुमार हो जाएंगे आउट।

वहीं अमित शाह की लखीसराय रैली को लेकर अभी से राजनीति शुरू हो चुकी है. लालू यादव की पार्टी आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक होने के बाद बीजेपी घबरा गई है इसलिए गृह मंत्री बिहार आ रहे हैं और कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि बिहार आने से उनको कोई लाभ होने वाला नहीं है. बिहार ने ठाना है कि 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाना हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *