Press "Enter" to skip to content

कुंतल कृष्ण बीजेपी में शामिल, सम्राट चौधरी ने दी सदस्यता, नीतीश के कारण छोड़ा था कांग्रेस

पटना: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर है। कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और पूर्व प्रवक्ता कुंतल कृष्ण भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने माला पहनाकर कुंतल कृष्ण को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। पूर्व कांग्रेसी नेता ने भाजपा को जन जन तक ले जाने के लिए काम करने का संकल्प लिया। उनके साथ कांग्रेस और जदयू के नेता भाजपा में शामिल हुए।

बिहार काँग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कुंतल कृष्ण भाजपा में हुए शामिल – | छपरा  टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com |

 

सोमवार को बीजेपी के पटना स्थित कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसी में कांग्रेस से इस्तीफा लेकर निकले कुंतल कृष्ण को बीजेपी में शामिल कराया गया। उनके अलावा कांग्रेस पार्टी की एक अन्य नेता शीला कुशवाहा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन दोनों के साथ साथ कौशल कुमार वर्मा भी भाजपा में शामिल हो गए।

मिलन समारोह के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 के चुनाव के पहले विपक्षी दलों में भड़का लग गया है। उनकी नीतियां सही नहीं है इसलिए उनके नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी के साथ आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो साथी बीजेपी में आए हैं उससे पार्टी की ताकत बढ़ेगी। 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनना तय है। अब 2025 के लिए पार्टी मजबूत हो गई है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर 2025 में बिहार से नीतीश कुमार को भगाएंगे और बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

रविवार को ही कुंतल कृष्ण ने कांग्रेस के प्रवक्ता पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। पूर्व प्रवक्ता ने कांग्रेस पार्टी पर नीतीश कुमार के सामने सरेंडर करने का आ’रोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और नीतीश कुमार का नेतृत्व कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं स्वीकार सकते। कुंतल कृष्ण ने यह भी आ’रोप लगाया था कि जो पार्टियां सदा कांग्रेस का विरोध करती रहीं उनके साथ गठबंधन किया गया। नीतीश की पार्टी ने हमेशा कांग्रेस का उपयोग किया। जब चाहा साथ बुलाया, जब चाहा दूर कर दिया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता बहुत आहत हैं। इसी वजह से पार्टी छोड़ना पड़ रहा है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *