Press "Enter" to skip to content

ललन सिंह के करीबी गब्बू सिंह पर ईडी का के’स, 100 करोड़ की टैक्स चो’री का आ’रोप

पटना: जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी गब्बू सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने केस दर्ज किया है। ये मुकदमा टैक्स चो’री और अवै’ध लेन-देन को लेकर दर्ज किया गया है। आपको बता दें बीते साल गब्बू सिंह की कंपनी गोविंदा कंस्ट्रक्शन पर छापेमारी हुई थी। जिसमें करीब 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चो’री सामने आई थी। जिसके बाद ईडी ने अवैध लेन-देन और काली कमाई की पीएमएलए के तहत जांच शुरू की थी। जिसमें अभी कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

ललन सिंह के करीबी गब्बू सिंह पर ED का केस, 100 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप

ललन सिंह के करीबी हैं गब्बू सिंह
गब्बू सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बताए जाते हैं। बीते साल आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पटना, नोएडा और झारखंड में उनके कई ठिकानों पर रेड मारी थी। जिसमें जांच एजेंसियों कई दस्तावेज बरामद किए थे। रेड के दौरान अहम कागजों के अलावा भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ था।

100 करोड़ की टैक्स चो’री का हुआ था खुलासा
पटना स्थित गब्बू सिहं के दफ्तर पर भी आयकर की टीम ने छापा मारा था। और कई घंटों तक छानबीन की थी। इस पूरी पड़ताल में 100 करोड़ की टैक्स चो’री का खुलासा हुआ था। उसी मामले में गब्बू सिंह पर अब ईडी ने केस दर्ज किया है। आने वाले समय में गब्बू सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। और इस पूरे में कई और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *