Press "Enter" to skip to content

फेसबुक पर दो लड़कियों के बीच हुआ प्यार, महीनों चैटिंग के बाद रचा ली शादी, जानिए.. फिर क्या हुआ?

छपरा: छपरा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। छपरा की रहने वाली लड़की को हरियाणा की रहने वाली किशोरी से फेसबुक पर ऐसा प्यार हुआ कि दोनों शादी के बंधन में बंध गए। छपरा के एकमा की रहने वाली लड़की ने फेसबुक पर लड़के के नाम से प्रोफाइल बना रखा था। इसी बीच हरिणाया के गुरुग्राम की रहने वाली किशोरी के साथ उसकी चैटिंग शुरू हो गई और करीब तीन महीनों तक चैटिंग करने के बाद घर से भागकर दोनों ने शादी रचा ली।

फेसबुक पर हुआ दो लड़कियों को आपस में प्यार, शादी करने घर से भागी और फिर..

जानकारी के मुताबिक, एकमा की रहने वाली लड़की मूल रूप से गोपालगंज की रहने वाली है, जिसने  फेसबुक पर किसी लड़के के नाम से प्रोफाइल बना रखा था। उसका रहन सहन बिल्कूल लड़कों के जैसा था। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान उसका संपर्क गुरुग्राम की रहने वाली लड़की के साथ हो गया था। दोनों के बीच घंटों चैटिंग होती थी। इसी दौरान दोनों करीब आए और दोनों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि एकमा की रहने वाली लड़की घर से भागकर कानपुर पहुंच गई।

कानपुर से दोनों मुंबई गए और वहां किसी मंदिर में शादी रचा ली। करीब 15 दिन साथ रहने के बाद गुरुग्राम की रहने वाली लड़की अच्छी तरह से जान चुकी थी कि उसने किसी लड़के से नहीं बल्कि लड़की से शादी की है। 14 जून को दोनों वापस छपरा आई और मामला थाने पहुंच गया। थाने में पहुंचने के दौरान एकमा की लड़की पैंट-शर्ट में थी जबकि गुरुग्राम की लड़की मांग में सिंदूर लगाए हुई थी। पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *