Press "Enter" to skip to content

पटना: जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

पटना: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर है। नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल डॉ संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी के बेटे हैं। संतोष सुमन नीतीश सरकार में  एससी एसटी कल्याण विभाग के मंत्री थे। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार ने विजय चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, क्या HAM प्रमुख ने तोड़ दी कसम?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीतन राम मांझी की नाराजगी को लेकर नीतीश कुमार ने विजय चौधरी को मैनेज करने के लिए लगाया था। आज जीतन राम मांझी और विजय चौधरी की मुलाकात हुई। इस दौरान संतोष सुमन भी मौजूद थे। उन्होंने मंत्रिमंडल का अपना इस्तीफा विजय चौधरी को सौंप दिया।

पिछले कुछ दिनों से जीतन राम मांझी नीतीश कुमार पर प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रहे थे। उन्होंने साफ किया था कि लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी पार्टी को सम्मानजनक हिस्सेदारी नहीं मिली तो बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। जीतन मांझी ने 5 सीटों की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने नीतीश कुमार के साथ रहने की कसम तोड़ने का भी इशारा दिया था।

सोमवार को भी जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत में इसका इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि हम बिहार में 1 सीट पर भी चुनाव नहीं लड़ेगी। मीडिया कर्मियों ने जब उनसे पूछा कि मजाक तो नहीं कर रहे, तो जीतन राम मांझी ने कहा था कि आगे देखिए क्या होता है और मंगलवार को संतोष सुमन का इस्तीफा सामने आ गया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *