Press "Enter" to skip to content

बिहार: स्टेज शो के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को लगी गो’ली, पटना के अस्पताल में भर्ती

सारण: बिहार के सारण में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम में गो’ली लग गयी है। भोजपुरी सिंगर के पैर में गो’ली लगते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद इन्हें काफी गं’भीर अवस्था में पटना के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जहां फिलहाल इनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

स्टेज शो के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को लगी गोली, पटना के अस्पताल  में भर्ती - समस्तीपुर Town

दरअसल, सारण के जनता बाजार थाने के सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम प्रस्तुति देने पहुंची भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को मंगलवार रात हर्ष फाय’रिंग के दौरान गो’ली लग गई। आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी सीधे पटना ले गए और वहीं पर एक मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने पैर से गो’ली निकाल दी है। हालांकि, इस घट’ना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

बताया जा रहा है कि, सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर में उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी। देर रात रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फा’यरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग दौरान ‘गो’ली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे बेहोश  होकर गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी वहां से पटना लेकर चले गए।

इधर, इस घटना के बारे में पूछे जाने पर जनता बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खा ने बताया कि थाने को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। अभी जानकारी मिलने पर इसकी तहकीकात की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कोई एक्शन लिया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *