Press "Enter" to skip to content

बिहार: तीन बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का बुखार, पति को छोड़ कर दिया ये काम…..

बेगूसराय:  बेगूसराय में एक तीन बच्चे की मां पर इश्क का बुखार इस कदर चढ़ा की उसने अपनी पति और घरवालों को छोड़कर दूसरे लड़के से शादी के ली। सबसे बड़ी बात यह है कि, महिला ने जिस लड़के से शादी की वो किसी दूसरे धर्म का बताया जा रहा है।

प्यार में 'पागल' 2 बच्चों की मां जेठ के साथ हुई फरार - News Aroma

दरअसल, बेगूसराय पुलिस ने प्रेम प्रसंग फरार 3 बच्चों के मां को बरा’मद कर लिया है। यह महिला अझौर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। यह अपने पति और तीन बच्चों के साथ भरण पोषण के लिए हरियाणा के करनाल में रहती थी। जहां उसे एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो गया। इस लड़के का नाम मोहम्मद रजिक बताया जा रहा है।  महिला का कहना है कि, उसका पति हर रोज इसके साथ मा’रपीट करता था इसी से परेशान होकर जब वह  मोहम्मद रजिक के साथ तीनों बच्चों को लेकर फ’रार हो गई।

वहीं, पत्नी के फ’रार होने के बाद उसके पति तुलसी ठाकुर ने बेगूसराय न्यायालय में शिकायत की थी। उसके बाद नीमा चांदपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। वहीं पति ने  यह आरो’प लगाया कि, मोहम्मद रजिक उसकी पत्नी को वे’श्यावृत्ति कराने अथवा अन्य कार्य के नियत से अपर’हण कर लिया है।  पति ने अपनी पत्नी को भगाने को लेकर न्यायालय बेगूसराय में 2 नवंबर 2022 को शिकायत दर्ज कराया था। उसके बाद न्यायालय के आदेश पर नीमा चांदपुरा थाना में 14 दिसंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसके बाद पुलिस ने कल रात शेरपुर गांव से महिला दुलारी देवी को पुलिस ने बरामद कर लिया और उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया।

इधर, इस पुरे मामले को लेकर दुलारी देवी ने बताया कि उसकी 15 साल पहले बगरस गांव के तुलसी ठाकुर के साथ शादी हुई थी और 3 बच्चे भी हैं। लेकिन उसका पति उसे सही से नहीं रख रहा था। इस वजह से वह मोहम्मद रजिक के साथ फरा’र हो गई। वह उसी के साथ रहना चाहती है तथा अपने पहले पति के साथ नहीं जाना चाहती है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *