आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मंगलवार को 22 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी कर दी। वहीं, पार्टी ने संगठन के 47 जिलाअध्यक्ष और जिला के प्रधान महासचिव के मनोनयन की सूची भी जारी की है। जानकारी के अनुसार प्रदेश राजद का प्रधान महासचिव विधायक रणविजय साहू को और कोषाध्यक्ष विधायक कामरान को बनाया गया है। पूर्व में पार्टी के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता थे।
















Be First to Comment