Press "Enter" to skip to content

वैशाली में दो सगी बहनों की ह’त्या, हिरा’सत में मां; घर में मिली दोनों की ला’श

वैशाली: बिहार के वैशाली में ऑनर कि’लिंग का मामला सामने आया है।  जिले के भकुरहर मणि गांव में ह’त्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने मां को हिरा’सत में ले लिया है।  मां पर दोनों बेटियों की गला द’बाकर ह’त्या का आ’रोप लगाया गया है।  बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां दो बार घर से भाग चुकी थीं। हालांकि,  इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सगी बहनों की हत्या के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण

एक साथ दो सगी बहनों की ह’त्या से इलाके में सनसनी मच गई है। कहा जा रहा है कि गला द’बा कर उनकी ह’त्या की गई है। आसपास के लोगों ने मां पर अपनी बेटियों को मा’र डालने का आ’रोप लगाया है।  जानकारी के मुताबिक लड़कियां अपने घर पर मां के साथ ही  रहती थीं। उसके पिता मजदूरी के लिए कोलकाता में रहते हैं।  हिरासत में लेकर पुलिस लड़कियों के मां से पूछताछ कर रही है।

गांव वालों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस सूत्रों ने कहा है कि मामला ऑनर कि’लिंग का ही है। और मां पर ह’त्या का आरो’प लगाया जा रहा है। दोनों लड़कियों का श’व उसके घर से बरा’मद किया गया है । पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर आरंभिक छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि लड़कियों की ह’त्या में मां के अलावा और लोग भी शामिल थे। क्योंकि, उनकी उम्र 17-18 वर्ष है। मां के लिए अकेले संभव नहीं है कि गला द’बा कर उनकी हत्या कर दे। पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *