Press "Enter" to skip to content

पटना में कोढ़ा गिरो’ह का आ’तंक: 48 घंटे में लू’ट लिए 13 लाख, बैंकों की रेकी कर रहे गैं’ग के गु’र्गे

पटना: राजधानी पटना में एक बार फिर से कोढ़ा गि’रोह सक्रिय हो गया है। बीते 2 दिनों के भीतर 13 लाख रूपए लू’ट लिए। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। अब तक कोढ़ा गिरो’ह के सदस्यों का सुराग नहीं लग सका है।

1025462 | कोढ़ा गैंग : बिना हथियार देते हैं बड़ी लूट की घटना को अंजाम, बचपन  से सीखा है अपराध का ककहरा

ऑटो से जा रहे मुकेश से लू’टे 10 लाख 
कोढ़ा गिरो’ह ने एक बार फिर से राजधानी में दस्तक दे दी है। कदमकुआं और सचिवालय थाना इलाके में पिछले दो दिनों में 13 लाख रुपये झपट लिये गये। कदमकुआं थाना इलाके के वैशाली गोलंबर के समीप 10 अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे बाइक सवार दो अपरा’धियों ने ऑटो में जा रहे नौबतपुर निवासी मुकेश कुमार के हाथ से दस लाख रुपये से भरा बैग झपट लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि व्यवसायियों से रुपये लेकर वे घर से निकले थे। बाकरगंज में परिचित के यहां बाइक लगा दी। वहां से वे पैदल ही नाला रोड गए फिर 90 फीट के लिए ऑटो में बैठ गये। वैशाली गोलंबर होते हुए वे राजेंद्र नगर पुल के समीप पहुंचे ही थे कि बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो को रोकवा दिया। इसके बाद बैग छीनकर भाग निकले।

रिक्शा सवार शख्स से लू’टे 3 लाख
कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है। पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है। दूसरी ओर बीते मंगलवार को सचिवालय गेट नंबर दो के समीप रिक्शा सवार अधेड़ से तीन लाख रुपये झपटे लिये थे। सूत्रों की मानें तो इस मामले में अब तक फुटेज पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है। बीते वर्ष 2022 के 14 दिसंबर को हवलदार से तीन लाख रुपये की छि’नतई भी इसी जगह हुई थी।

बैंक से रेकी कर रहे अप’राधी
रुपये निकालने वाले लोगों की रेकी बैंक से ही की जा रही है। बैंक में पहले से रहने वाले कोढ़ा गि’रोह के सदस्य रुपये निकालने वालों की खबर बाहर मौजूद अपने साथियों को दे देते हैं। इसके बाद सुनसान इलाके में उनसे रुपये झपट लिये जाते हैं। गर्मी के दिनों में दोपहर के वक्त सड़क सुनसान होने के कारण कोढ़ा गि’रोह के सदस्य सक्रिय हो जाते है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *