सीतामढ़ी: बिहार में अ’पराधी बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि अप’राधी अब दिन और रात का इंतजार भी नहीं करते बल्कि दिनदहाड़े अपने काले कारनामों को अंजाम दिए जाते हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपरा’धियों ने एक डॉक्टर को गो’ली मा’र घा’यल कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में एक सरकारी डॉक्टर को बेखौफ बदमा’शों ने दिनदहाड़े गो’ली मा’रकर ज’ख्मी कर दिया है। यह घ’टना सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल घाय’ल डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमा’शों ने इनके सिर में गो’ली ‘मा’र दी है।
बताया जा रहा है कि, डॉक्टर अपने घर से कार वाहन से शिवहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकले थे इसी दौरान एक बाइक सवार बद’माशों ने डॉक्टर के सिर में गो’ली मा’र दी है। इस घट’ना को अंजाम देने के बाद नाकाबपोश बदमा’श मौके से आसानी से फ’रार हो गए। इस ज’ख्मी डॉक्टर का नाम जेड जावेद बताया जा रहा है।

इधर, दिनदहाड़े डॉक्टर पर हुई गो’लीबारी की घट’ना से पूरे शहर में द’हशत का माहौल है। वहीं चिकित्सकों में भी इसको लेकर नाराजगी है। सीतामढ़ी आईएमए द्वारा चिकित्सक पर हुए हमले की निंदा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और डॉक्टर पर गोलीबारी की वारदात से दहशत कायम है फिलहाल डॉक्टर की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।














Be First to Comment