Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: संवैधानिक अधिकार के लिए वार्ड सदस्य पंच संघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर: “डरो मत संघर्ष करो, अधिकार के लिए लड़ो” नारे के साथ समाहरणालय परिसर में आज शनिवार को अपने अधिकार के लिए वार्ड सदस्य पंच संघ के सदस्यों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। वार्ड सदस्य पंच संघ के जिला अधिकारी अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि शपथ ग्रहण के 15 महीने बाद अब तक संवैधानिक अधिकार नहीं मिला हैं। 

इसी विरोध में निम्न मांगे रखी गयी हैं जिसमें स्थाई समिति का गठन एवं अनुमोदन, नियमानुसार कार्यकारिणी एवं ग्राम सभा जिसमें प्रखंड स्तर का पदाधिकारी सम्मिलिति हो तथा रिकॉर्डिंग उपलब्ध हों। मानदेय तथा अनुरक्षक भत्ता का शत-प्रतिशत वितरण आंशिक नहीं, शत-प्रतिशत मापी पुस्तिका बुक कराना, नल जल की बकाया राशी का वितरण तथा खाता स्थानांतरण। अनुरक्षक का प्रमाणपत्र एवं वार्ड सदस्यों से कार्य काराया जाता है उसका विभागीय पत्र। वहीं पंच को सरकारी योजनाओं में शामिल किया जाएं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *