Press "Enter" to skip to content

बिहार में जानबूझकर हिंसा कराई गई, प्रशासन की विफलता नहीं; नीतीश कुमार का बड़ा बयान

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सासाराम और नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रामनवमी पर हुई हिंसा को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सब जगह शांति है। जानबूझकर हिंसा कराई गई थी। इसमें प्रशासन की कोई विफलता नहीं है। सीएम नीतीश ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर साजिश करके तनाव फैलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला।

बिहार में जानबूझकर हिंसा कराई गई, प्रशासन की विफलता नहीं; नीतीश कुमार का बड़ा बयान

सीएम नीतीश ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहारशरीफ और सासाराम में एक-एक घर में जाकर चेकिंग हो रही है। कुछ दिन के बाद आप लोगों को पता चल जाएगा कि साजिशकर्ता कौन हैं। यह सब जानबूझकर किया गया है। सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि एक जगह पर उन्हें जाना था वहां जानबूझकर (दंगा) करवाया। दूसरी जगह का नाम बिहारशरीफ है। इसका नाम पूरे राज्य के नाम पर रखा गया है। बिहारशरीफ में धंधा करने की कोशिश की गई है, वो कुछ दिन के बाद पता चल जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वे लोग कुछ न कुछ बोल देते हैं। हमने अपने लोग लगाए हुए हैं, एक-एक घर में जाकर चेक कर रहे हैं। कहीं कुछ नहीं है। जांच चल रही है। हमारी लोगों से अपील है कि आपस में ये सब नहीं होना है। आज तक (हिंसा) नहीं हुई, तो अचानक वहां क्यों हो गई? 

सीएम नीतीश ने इशारों-इशारों में गृह मंत्री अमित शाह को पीएम मोदी का एजेंट भी बता दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में देख लीजिए क्या हो रहा है। सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप दुष्प्रचार हो रहा है। दो लोग हैं जिसमें से एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है वो सब इधर-उधर कर रहा है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *