रोहतास: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास जिले के तिलौथू से है। जहां तिलौथू थाना क्षेत्र के निमिया डीह के पास स्थित एक पेट्रोल पंप को अपरा’धियों ने निशाना बनाया है। बाइक सवार हथि’यारबंद अपरा’धियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 3 लाख से अधिक की लू’ट की घट’ना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में द’हशत का माहौल है।
बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार अपरा’धियों ने लू’ट की वार’दात को अंजाम दिया है। इस दौरान पेट्रोल पंप का मालिक संजीव रंजन और कर्मियों के साथ अपरा’धियों ने मा’रपीट भी की है। लूट का विरोध करने पर हथौड़े से हमला कर मालिक और कर्मी का सिर फो’ड़ डाला और तीन लाख से अधिक रुपये लू’ट लिया। पेट्रोल पंप से कैश लूटने के बाद चारों अप’राधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद घा’यलों को तिलौथू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 3 लाख से अधिक की लू’ट हुई है। निमियाडीह के रंजन फ्यूल सर्विस नामक पेट्रोल पंप के कर्मी मनोज ने बताया कि अपरा’धियों के हाथ में देसी क’ट्टा और हथौ’ड़ी थी। पैसे लेकर सभी अप’राधी पहाड़ की तरफ भाग निकले। वहीं पुलिस ने लूटे’रों के दोनों बाइक को बराम’द कर लिया है। बता दें कि यह पेट्रोल पंप सासाराम से तिलौथू जाने वाले रास्ते में निमिया डीह में स्थित है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Be First to Comment