Press "Enter" to skip to content

मजबूरी के पीएम हैं नरेंद्र मोदी, विकल्प खड़ा करना होगा; प्रशांत किशोर ने सामने रखा 2024 का प्लान

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकल्प नहीं होने के कारण मजबूरी में नरेंद्र मोदी को 2019 पीएम बनाया। लोग विकल्प तैयार करें और किसी और को पीएम बनाएं।  पीके ने वादा किया है कि उनकी टीम इसमें अपनी पूरी ताकत लगाकर लोगों की मदद करेगी।  प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज यात्रा पर हैं। इसी दौरान सारण में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने यह बयान दिया।   2019 में लोगों का साफ कहना था कि प्रधानमंत्री पद के लिए कोई विकल्प नहीं है इसलिए उनको वोट दे दिया।  लेकिन,  अब जनता को विकल्प बनाना चाहिए। मैं उसमें जी जान से उनकी मदद करूंगा।

मजबूरी के पीएम हैं नरेंद्र मोदी, विकल्प खड़ा करना होगा; प्रशांत किशोर ने सामने रखा 2024 का प्लान

प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए ने कहा कि आप कहते हैं कि मोदी जी ने आपका काम नहीं किया तो 2019 में दुबारा  उनको वोट क्यों  दिए?  कुछ लोग कहते हैं कि विकल्प नहीं था। अब आप लोगों को  मैं कहना चाहता हूं कि विकल्प बनाने से किसने रोका है।  आप लोग विकल्प बनाइए, मैं उसमें अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा।  पीके ने  कहा कि नेता आज बिहार में जाति की राजनीति कर रहे हैं।  उनके साथ लोग भी जातिवाद की हवा में बह  जाते हैं। नेता से ज्यादा जनता जातिवादी हैं। अब लोग नही संभालेंगे तो बिहार की दशा नहीं सुधरेगी। लोगों को जीवन भर बिहार और अपनी दुर्दशा का भोग भोगना पड़ेगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम लोगों का  उम्र आधा बीत चुका।   अब अपने बच्चों के लिए सोचने का समय आ गया है। अगर हम लोग जाति धर्म संप्रदाय जैसे मामलों में उलझ कर वोट देते रहे तो जिस गरीबी बदहाली में हम लोग जी रहे हैं इसी में बच्चे भी जीने को मजबूर होंगे।  लोग जानते हैं कि भ्र’ष्टाचार से रोज-रोज सामना करना पड़ता है। फिर भी उसी जगह वोट करते हैं। पीके ने नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने ही वोट देकर नीतीश जी को मुख्यमंत्री बनाया। अब कह रहे हैं कि उनके गांव का विकास नहीं हुआ। इसके लिए जिम्मेदार कौन है नीतीश कुमार या आप? पीके ने नीतीश कुमार को भी बिहार की सत्ता से बाहर कर देने की अपील की।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *