Press "Enter" to skip to content

सहरसा में रे’ड ला’इट एरिया में पुलिस की छा’पेमारी, गुवाहाटी की लड़की बरा’मद, कई लोग गिर’फ्तार

सहरसा: सहरसा के भारतीय नगर स्थित रे’ड ला’ईट में छा’पेमारी की गयी। जहां से गुवाहटी की एक नाबालिग लड़की को बरा’मद किया गया। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया।  गुरुवार की दोपहर रे’ड लाई’ट एरिया से लड़की के भागकर सहरसा रेलवे स्टेशन पर देख आरपीएफ और जीआरपी ने उसे क’ब्जे में लिया। बाद में इसकी जानकारी महिला मानवाधिकार आयोग से जुड़ी अंजना सिंह को दिया गया। जिसके बाद लड़की को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, गुवाहाटी की लड़की बरामद, कई लोग गिरफ्तार

वहीं लड़की ने पूछताछ के दौरान अपनी पूरी कहानी बतायी। लड़की की मां गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर फेंके हुए बोतल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। जिस दौरान करीब एक महीने पहले वह एक अंजान व्यक्ति के सम्पर्क में आ गई। जिसके बाद वह सहरसा रे’ड लाई’ट एरिया पहुंच गई। इधर लड़की से मिली जानकारी के आधार पर सदर थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम ‘रे’ड ला’ईट एरिया में छापेमारी अभियान चलाया। जिस दौरान कुछ महिलाओं से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी रे’ड लाई’ट एरिया में छापेमारी के दौरान कई जगहों की लड़की को बरामद किया जा चुका है। वहीं पुलिस की सघन छापेमारी के बाद से ही ईलाके में हड़कंप मच गया।

Share This Article
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *