Press "Enter" to skip to content

बक्सर के युवक की चेन्नई में मौ’त: काम के दौरान बिजली की च’पेट में आया

बक्सर: बक्सर के पुराना भोजपुर निवासी एक युवक की चेन्नई में काम करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से मौ’त हो गई। शुक्रवार को उसका श’व चेन्नई से उसके घर पहुंचा। जिसे देखते ही पूरा गांव ग़मगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 10 महीने पहले घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बिहार से दूसरे प्रदेश रोजगार के लिये गया था। रोजगर मिल भी गया। लेकिन आज 10 महीने बाद गांव लौटी तो युवक की शव जिसे देखने के लिए गांव में भीड़ उमड़ पड़ी।

छत ढलाई कराने के लिए गया था कमाने

मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार 21 वर्ष,पिता अरविंद सिंह कुशवाहा चेन्नई के एक निजी फायर सेफ्टी कांट्रेक्टिनग कम्पनी में काम करता था। 10 महीने पूर्व वह अपने माता पिता को वादा कर काम पर गया था। घर की छत ढलाई के लिए रुपए जमा करने तक वह वहीं रहेगा और इस बरसात से पहले छत की ढलाई कराने के बाद ही वह घर लौटेगा। घर में लगे काम के कारण वह चेन्नई में दिन रात मेहनत कर रहा था। तभी दो दिन पहले 14 मार्च को चेन्नई के एक बिल्डिंग में फायर उपकरणों की सेटिंग के समय वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौ’त हो गयी।

गांव में श’व पहुंचते ही उमड़ी भीड़

कम्पनी द्वारा पुलिसिया कागजी करवाई और पोस्टमार्टम के बाद श’व को कुछ युवको के साथ चन्दन के श’व को गांव भेजवाया गया। शुक्रवार की दोपहर युवक का श’व जैसे ही दरवाजे के पास पहुंचा गांव के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इस आकस्मिक नि’धन से पूरे गांव में शोक की लहर उमड़ पड़ी है।घट’ना से लोग आश्चर्य में है कि इस सीधे सादे व्यक्तित्व के युवा से आखिर क्या गलती हुई जो भगवान ने उसी इतनी बड़ी सजा दे दी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *