Press "Enter" to skip to content

फ’र्जी ‘दरोगा’ बनकर करता था अवै’ध वसू’ली, पुलिस के हत्थे चढ़ा आ’रोपी, कार पर था नकली स्टीकर

पटना:  बिक्रम थाना अंतर्गत खोरैठा गोलंबर के समीप पुलिस का धौंस दिखाकर बालू लदे वाहनों से अवै’ध वसू’ली करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिर’फ्तार किया है. जिसकी पहचान नौबतपुर थाना के बलियावन गांव निवासी सुजीत राय के रूप में की गई है. वहीं उसकी कार के शीशा पर पुलिस स्टीकर एवं कार के अंदर सैफ के जवान का कागजात सहित अन्य सामान बरामद हुए. पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिली कि बिक्रम क्षेत्र में सुजीत राय अवैध रूप से गाड़ी की पासिंग करा रहा है. जिसके बाद छापेमारी और कार्रवाई के दौरान सुजीत राय को पकड़ा गया. इसके साथ ही उसकी कार को भी जब्त किया गया.

फर्जी ‘दरोगा’ बनकर करता था अवैध वसूली, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, कार पर था नकली स्टीकर

फ’र्जी ‘पुलिस’ बनकर करता था अवै’ध वसू’ली

जांच के क्रम में सुजीत कुमार के पास से अवै’ध रूप से रखे एक सैफ जवान का आईडी कार्ड के अलावा पुलिस नेम प्लेट के साथ दो मोबाइल और उसका एक स्विफ्ट कार मिला. इस गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ था. सभी को जब्त कर लिया गया. एएसपी ने कहा कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिर’फ्तार युवक पूर्व में पटना जिले के नौबतपुर थाना में स्पाई का काम करता था और इसी दौरान वह अवै’ध रूप से बालू गाड़ी और रंगदारी का भी काम करता था. यहां तक कि थाना के नाम पर अवै’ध रूप से वसूली का काम भी करता था. इसका मुख्य कार्य क्षेत्र के तमाम थानों में दलाली का था और इसके साथ-साथ और अन्य अप’राधी भी शामिल थे.

कार पर था नकली स्टीकर

सुजीत के विरुद्ध बिक्रम थाना में रं’गदारी और अवै’ध व’सूली के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित को इन दिनों अनुमंडल के तमाम थानों से दलाली के नाम पर अ’वैध वसू’ली की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद खुद एएसपी ने कुछ ही दिन पूर्व बिक्रम एवं रानीतलाब थाना के दलालों का स्केच और फोटो के साथ प्रेस विज्ञप्ति जारी किया था और आमजन के साथ ही पुलिसकर्मी को वैसे लोगों से सावधान रहने की चेतावनी दे रखी थी. जिसके बाद अब पुलिस का एक्शन भी शुरू हो चुका है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *