मुजफ्फरपुर: गन्नीपुर स्थित संयुक्त श्रम भवन कैंपस में बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 14 मार्च को दिन के 10:30 बजे से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस जॉब कैंप में SYNNOVA GEARS & TRANSMISSIONS PVT. LTD द्वारा Machine Operator, Supervisor, Technician के पद पर अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस पद के लिए योग्यता Matric, Inter, BA / BSC, ITI, DIPLOMA, BE उत्तीर्ण एवं उम्र 18 से 40 वर्ष निर्धारित है।
चयनित अभ्यार्थियों का मासिक वेतन 13940-15202 मिलेगा, जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु आवेदकों को N.C.S Portal पर नियोजनालय में निबंधन कराना अनिवार्य है जो बेरोजगार नियोजनालय में निबंधित नहीं है, वे किसी कार्य दिवस को नियोजनालय में आकर अपना निबंधन करा सकते है, अथवा N.C.S Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वयं Job Seekers के रूप में ऑन लाईन निबंधन कर सकते है।
बता दें कि N.C.S Portal पर ऑनलाईन निबंधन निःशुल्क है। जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु बायोडाटा, आधार कार्ड, फोटो एवं शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की छाया प्रति अपने साथ लाएं। इस जॉब कैम्प में किसी भी जिले के अभ्यार्थी निःशुल्क भाग ले सकते है।











Be First to Comment