Press "Enter" to skip to content

होली में मटन खिलाने के बहाने गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर की ह’त्या

बेगूसराय:  शादीशुदा महिला से प्यार करना एक शख्स को भारी पड़ गया। प्रेमिका ने होली के दिन मटन खाने के लिए अपने ब्यॉयफ्रेंड को घर पर बुलाया था। लेकिन प्रेमी को यह मालूम नहीं था उसके साथ गलत होने वाला है। गर्लफ्रेंड के फोन आते ही वह उसके घर की ओर दौड़ पड़ा। जहां प्रेमिका के हाथ का बना मटन, पुआ, पुलाव खाया उसके बाद प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर उसकी निर्म’म ह’त्या कर दी और शव को सड़क किनारे में फेंक दिया।

Bihar Crime:होली में मिलने के बहाने गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर  पति के साथ मिलकर की हत्या - Bihar Crime Girlfriend Called Boyfriend Home On  Pretext Of Meeting In Holi

बेगूसराय के प्रतापपुर गांव के पास सड़क किनारे से प्रेमी की ला’श लावारिस हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घट’ना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डंडारी थाना पुलिस ने श’व को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृ’तक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा निवासी नरेश यादव के 35 वर्षीय बेटे रुपेश कुमार के रूप में हुई है। वह होली खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन जब रात तक नहीं आया तब परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन कही से उसका पता नहीं लग पाया।

रुपेश के अचानक गायब होने से परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। जो आज सही साबित हो गयी। रुपेश की पी’ट-पी’टकर ह’त्या कर दी गयी और श’व को सड़क के किनारे फेंका गया। गुरुवार की सुबह उसकी ला’श मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घ’टना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने श’व की पहचान की जिसके बाद परिजनों को इस घटना की सूचना दी गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार रुपेश एक होटल में काम करता था। उसकी ह’त्या प्रेम-प्रसंग में कर दी गयी। ऐसा आ’रोप है कि  होली के दिन मटन और पुआ खाने के बहाने उसे प्रेमिका ने अपने घर पर बुलाया और अपने पति के साथ मिलकर उसकी ह’त्या कर दी। बताया जाता है कि रुपेश 4 बच्चों के बाप था। 3 साल से एक शादीशुदा महिला से उसका अफेयर चल रहा था। महिला देह व्यापार के धंधे में लिप्त थी। यह जानते हुए भी रुपेश उससे प्यार करता था तीन साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे। महिला के पति को भी इस संबंध की जानकारी थी। आखिर रुपेश की हत्या क्यों की गयी यह बड़ा सवाल है। इस सवाल का जवाब ढूंढने में पुलिस लगी हुई है।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *