Press "Enter" to skip to content

बिहार: स्कूल जाते समय महिला टीचर को छे’ड़ा, लोगों ने पकड़कर मनचले की कर दी धुना’ई

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में महिला टीचर से छे’ड़खानी करने वाले एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद मनचले की जमकर धु’नाई कर दी गई।

Bihar Crime: स्कूल जाते समय महिला टीचर को छेड़ा, लोगों ने पकड़कर मनचले की कर दी धुनाई

मामला नरकटियागंज के एक गांव का है। मनचला युवक स्कूल जा रही महिला टीचर से छेड़खानी कर रहा था। तभी लोगों ने उसे देख लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के स्कूल में पढ़ाने जा रही एक शिक्षिका से युवक ने छे’ड़खानी की। सुनसान रास्ते में मनचले ने महिला टीचर को पकड़ लिया और उससे छेड़’छाड़ करने लगा। वह उसे जब’रन गन्ने के खेत में ले जाने लगा। तभी ग्रामीणों की उसपर नजर पड़ गई। लोग तुरंत वहां पहुंचे और मनचले युवक को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि युवक नरकटियागंज का रहने वाला है। लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर धु’नाई कर दी। मौके पर हंगामा होते देख आसपास के लोग भी जुट गए और उसे पीटने लगे। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मनचले को उसके हवाले कर दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *