Press "Enter" to skip to content

धर्म ही क्यों नहीं बदल लेते… रामचरितमानस विवाद में चंद्रशेखर के बयान पर JDU विधायक, महागठबंधन में बढ़ रही दरार

बिहार में रामचरितमानस विवाद पर महागठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर वि’वादित बयान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक ने उन्हें धर्म बदलने की नसीहत दे दी है। जेडीयू विधायक संजीव सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री को मेंटल डिसऑर्डर हो गया है। अगर उन्हें अपने धर्म से दिक्कत है तो वे इसे बदल क्यों नहीं देते हैं।

धर्म ही क्यों नहीं बदल लेते... रामचरितमानस विवाद में चंद्रशेखर के बयान पर JDU विधायक, महागठबंधन में बढ़ रही दरार

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जेडीयू विधायक संजीव सिंह ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा मंत्री को ज्ञान नहीं हैं। वे कुछ भी बोलते रहते हैं। वे पब्लिसिटी के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्हें मेंटल डिसऑर्डर है।

मिली जानकारी के मुताबिक संजीव सिंह ने कहा कि मंत्री चंद्रशेखर लोकतंत्र का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। उन्हें सटीक इलाज की जरूरत है। अगर उन्हें अपने धर्म में दिक्कत है, तो वे धर्म परिवर्तन क्यों नहीं कर लेते हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो मुस्लिम, ईसाई या किसी और धर्म के बारे में भी बोलकर दिखाएं।

बता दें, कि नीतीश सरकार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि रामचरितमानस में बहुत कूड़ा-कचरा है, उसे साफ करने की जरूरत है। शूद्र के बारे में अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। वो उस जमाने के मुताबिक थी। अब शूद्र पढ़-लिख गया है।

इससे पहले भी उन्होंने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताते हुए इसके कुछ दोहों पर आपत्ति जताई थी। आरजेडी की सहयोगी जेडीयू के नेता कई बार शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर आपत्ति जता चुके हैं। इस मुद्दे पर आरजेडी और जेडीयू में दरार बढ़ती जा रही है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *