Press "Enter" to skip to content

अब नीतीश की नजर असम पर, जदयू के विस्तार का बनाया बड़ा प्लान

पटना: बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू असम में अपना विस्तार करेगा। 2026 में असम के विधानसभा चुनाव की दृष्टि से वहां के 126 विधान सभा क्षेत्रों में पार्टी स्थानीय इकाइयों के माध्यम से सक्रिय होने जा रही है। सदस्यता अभियान चलाकर एवं जन संवाद के माध्यम से बिहार मॉडल एवं नीतीश कुमार के विचारों से जनता को अवगत कराया जाएगा।

अब नीतीश की नजर असम पर, जदयू के विस्तार का बनाया बड़ा प्लान, परेश नाथ को बड़ी जिम्मेदारी 

असम जदयू के संयोजक परेश नाथ 

जदयू के राष्ट्रीय सचिव तथा असम के प्रभारी राजीव रंजन ने यह जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को गुवाहाटी में परेश नाथ को असम जदयू का संयोजक बनाए जाने की घोषणा की। राजीव रंजन ने कहा कि देश को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अत्यधिक उम्मीदें हैं।

बिहार में जदयू के 70  लाख सदस्य      

आपको बता दें सत्ताधारी दल जदयू के बिहार में अब करीब 70 लाख सदस्य हो गए हैं। पिछले कुछ महीनों में जदयू के सदस्यों की संख्या में 75 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल करीब 40 लाख ही सदस्य थे। राज्य में 4 सितम्बर से 10 नवम्बर के बीच चले सदस्यता अभियान के दौरान इस दल ने बिहार में लगभग 30 लाख नए सदस्य बनाए हैं।

जदयू ने दावा किया कि 70 लाख सदस्यों में से प्रत्येक संवर्ग में 60 फीसदी से अधिक संख्या युवाओं की है, जो दल के मजबूतीकरण का शुभ संकेत है। साथ ही, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किये गए सर्वस्पर्शी कामों के प्रति युवाओं के झुकाव का परिचायक है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *