Press "Enter" to skip to content

नालंदा में एक साथ 7 कौओं की मौ’त से इलाके में दह’शत, बर्ड फ्लू की आशंका

नालंदा:  नालंदा के सिलावडीह में एक साथ अचानक 7 कौओं की मौ’त से इलाके में ह’ड़कंप मच गया। इलाके के लोग बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं। मामले की सूचना पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों को दी  गयी। एक के बाद एक कौओं की मौ’त का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

पेड़ से अचानक गिरने से लगे कौए, 30 की मौत, पहले भी हुई है मौत - Crows  falling from a tree suddenly 30 dead even before death

 

ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह अचानक सिलावडीह गांव के पास एक साथ सात कौओं को म’रा हुआ देखा गया। इसके अलावे आस-पास के इलाके में भी मृ’त अवस्था में एक-दो कौवे पाये ने के बाद इलाके के लोग परेशान हैं और बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं। लेकिन अभी पूरे मामले की जांच होनी बाकी है।

बता दें कि इसके पूर्व भी पिछले वर्ष इलाके में कई कौवा की मौ’त हुई थी। जिसके बाद बर्ड फ्लू होने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई कि कौओं की मौ’त का कारण क्या था? आज एक बार फिर आधा दर्जन कौओं की मौ’त हो गयी है।

मौ’त का कारण लोग बर्ड फ्लू से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन सही कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों को दी है। अब देखना यह होगा कि पशुपालन विभाग के पदाधिकारी कौओं की म’रने का कारण क्या बताते हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *