Press "Enter" to skip to content

सीवान में जह’रीले सांप से खेलता रहा शख्स, एक गलती ने ले ली जान

सीवान: सीवान जिले में सांप एक युवक की जिंदगी का काल बन गया। युवक को सांप ने होंठ पर का’ट लिया, वह सांप को गले में लटकाकर घूम रहा था। इसी दौरान सांप के फन को मुंह में डाल लिया। सांप के का’टने से उसकी कुछ ही देर बाद मौ’त हो गई।

Bihar:सीवान में जहरीले सांप से खेलता रहा शख्स, एक गलती ने ले ली जान - Bihar  Man Kept Playing With Snake In Siwan A Mistake Took His Life - Amar Ujala  Hindi

बता दें कि इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक कोबरा के साथ करतब दिखा रहा है। वह कभी सांप को गले में लपेटता, कभी उसे हाथ में रखकर घुमाता। कहता है, अगर मेरे मुंह में वि’ष दे देंगे तो म’र जाऊंगा, ये मेरे गुरु हैं। यह कहकर वह सांप को मुंह में डाल लेता है। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि तीन चार बार ऐसे ही करता है। इस जानलेवा खेल में कोबरा ने युवक के होंठ पर काट लेता है। इसमें उसकी मौ’त हो गई। घट’ना मंगलवार की जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव की है। युवक का नाम इंद्रजीत राम (30) है।

न’शे में था युवक…
युवक न’शे में था, वह घर के पास ईंट को हटा रहा था। इसी दौरान ईंट के बीच से सांप निकल आया। कुछ लोगों ने सांप के ऊपर डी’जल डाल दिया। इससे सांप कुछ देर के लिए बेहोश हो गया। इंद्रजीत ने सांप को पकड़ लिया। वह सांप को सामने रख कर जोर-जोर से बात करने लगा। फिर अपने सिर को उसके सामने झुका लेता। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। इंद्रजीत के इस खेल का लोगों ने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इंद्रजीत सांप को पकड़कर गले में लटकाया और गांव में घूमने लगा। कुछ देर बाद उसके फन को पकड़ अपने मुंह में डाल लेता। यह खेल कुछ देर तक चलता रहा। इसी बीच सांप ने उसे डं’स लिया। स्थानीय लोगों ने उसे सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *