Press "Enter" to skip to content

बिहार: श्रा’द्धकर्म का भोज खाने से सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों में मचा को’हराम

कटिहार: कटिहार  जिले में श्रा’द्धकर्म का भोज खाने से करीब 150 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। बीमार लोगों में कई की हालत गं’भीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। एक साथ सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया है। घटना जिले के विषहरिया गांव की है।

भोज का खाना खाते ही बिगड़ने लगी पूरे गांव की तबीयत, 30 से अधिक लोग पहुंचे  अस्पताल, 4 गंभीर – News18 हिंदी

बताया जा रहा है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के  विषहरिया गांव में एक शख्स की मौत के बाद श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया था, जिसमें गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। भोज में खाना खाने के बाद देर रात एक के बाद एक सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। करीब 150 लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया जबकि गांव के सरकारी स्कूल में दर्जनों लोगों को इलाज कराया जा रहा है। इस घटना के बाद डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची है और बीमार लोगों का इलाज कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *