पटना: पार्टी भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीट एवं विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सरकार बनाएगी। ये बातें रविवार को पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की, जबकि संचालन धर्मेन्द्र साहू ने किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि मिशन 2024 को लेकर भाजपा ने मां चामुण्डा की धरती से शंखनाद किया है। उन्होंने यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव स्तर पर बूथ कमेटी का गठन कर बूथ विजय अभियान में लग जाएं।

विधायक सह पूर्व मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयार है। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी गांव एवं प्रखंड स्तर पर कार्य समिति की बैठक करेगी। महापौर निर्मला साहू ने कहा कि कुढ़नी एवं महापौर के चुनाव में भाजपा को कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत हासिल हुई है। हम लोकसभा और विधानसभा में भी जीत को लेकर एकजुट होकर काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने केंद्र सरकार की उपलब्धि के साथ संगठन विस्तार अभियान, बूथ सशक्तिकरण अभियान व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मौके पर विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमित कु शर्मा, रानी सिंह, जिला पार्षद राजीव कुमार, राजू सिंह, अशोक सिंह, अरुण कुमार सिंह, बेबी कुमारी, रत्नेश सिंह, रमेश श्रीवास्तव आदि ने भी सभा को संबोधित किया।















Be First to Comment