Press "Enter" to skip to content

अररिया में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा, जीविका दीदियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को समाधान यात्रा के दौरान अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत आने वाले नारायणपुर व मोहनी गांव में पहुंचे। मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हेलीकाप्टर से अररिया कालेज स्टेडियम मैदान में उनका आगमन हुआ। इसके बाद सीएम वहां मौजूद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले और नारायणपुर गांव की ओर बढ़ गए। गांव में उन्होंने पोखरा का अवलोकन किया और बत्तख पालन के साथ साथ मत्स्य पालन को देखा। सीएम ने नारायणपुर गांव में जलपरी जीविका मत्स्य पालन, सोलर लाइट, हर घर जल नल योजना, बत्तख घर का अवलोकन किया है।

अररिया में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा, विकास योजनाओं की पड़ताल; जीविका दीदियों से किया संवाद

अररिया में खेल भवन का उद्घाटन किया
इसके बाद उन्होंने जैविक खाद एवं सूक्ष्म सिंचाई का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र के पास ही मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित करते हुए बैटरी चालित ट्राई साइकिल का भी वितरण किया। इसके बाद मोहनी गांव के लिए रवाना हो गए। मोहनी में उन्होंने समेकित मत्स्य पालन एवं मखाना तालाब का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री के गांव भ्रमण के दौरान लोगों ने समस्याओं को रखा जिनके  समाधान का भरोसा दिलाया। अररिया में मुख्यमंत्री खेल भवन का भी उद्घाटन किया। खेल भवन परिसर में ही जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जीविका दीदियों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान यात्रा के बाद सभी जगहों की समीक्षा होगी। इसके बाद जहां जो कमी होगी वहां कार्य होगा।

सीएम नीतीश ने किया जीविका दीदियों से संवाद
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार सबके उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत सहयोग किया जा रहा है, जिससे वे लाभान्वित होकर अपना अपना उत्पाद तैयार कर रही हैं। इससे उनके परिवार का भरण पोषण हो रहा है।उन्होंने कहा कि समाज में खुशहाली आई है।

शरा’ब छोड़ने वाले भी समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर विकास की तरफ अग्रसर हो रहे हैं।सीएम नीतीश ने कहा कि वे समाधान यात्रा के तहत विकास योजनाओं की पड़ताल कर रहे हैं। धरातल पर जितनी योजनाएं उतरी हैं, उससे आवाम को कितना लाभ मिला है? यह जानकारी ले रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि जहां कमी महसूस हो रही है, उसे सरकार पूरा करेगी। युवाओं को रोजगार देने की दिशा में भी लगातार कार्य चल रहा है। समाज में जो लोग विकास में पीछे हैं, उन्हें आगे लाने का काम चल रहा है। हाल में ही 28 हजार लोगों को नौकरी दी गई है।मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *