Press "Enter" to skip to content

बिहार: शा’तिर चो’रों ने एकसाथ सात घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति लेकर हुए फ’रार

अरवल में चो’री की घट’नाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कलेर थाना क्षेत्र के बेलांव गांव में देर रात बंद पड़े सात घरों को चोरों ने एक साथ निशाना बनाया।

चो’र एक के बाद एक सात घरों में घुसे और लाखों रुपए कैश और सोने, चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों को घट’ना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने खेतों बिखरे पड़े सामानों को देखा। घ’टना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

एक साथ सात घरों में हुई चोरी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल, जिन सात घरों में एक साथ चोरी की वारदात हुई है, सभी घर बंद थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाग मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वान दस्ते की मदद से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी घर मालिकों को घटना की जानकारी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक किशोर कुमार, कईल साव, हरिदास सिह, अर्जुन सिंह, राजनंदन सिंह, मनोज सिंह और स्नेहलता देवी के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। सातों घरों के लोग बाहर रहते हैं। जिन लोगों के घरों में चोरी की घटना हुई है उसमें मनोज सिंह बेतिया में उत्पाद अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। चोर खासकर वैसे घरों को निशाना बना रहे हैं, जो बंद पड़े हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी हुई है और जल्द ही शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *