Press "Enter" to skip to content

“शहरों को कर्बला बना देंगे” अब जदयू नेता का विवादित बयान, गुलाम रसूल बलियावी ने दोहराई बात

पटना: बिहार में महागठबंधन के नेताओं की विवादित बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने मुस्लिमों को संबोधित करते हुए विवा’दित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को कर्बला बना दिया जाएगा।

शहरों को कर्बला बना देंगे... RJD के बाद अब JDU नेता का विवादित बयान, गुलाम रसूल बलियावी ने दोहराई बात

उन्होंने यह बयान बीजेपी से निष्कासित नुपूर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवा’दित टिप्पणी के खिलाफ दिया गया। गुलाम रसूल बलियावी अपने बयान पर अडिग हैं। इससे पहले बिहार सरकार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस को नफरती ग्रंथ बताकर विवादों में आए थे।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता गुलाम रसूल बलियावी ने दो दिन पहले झारखंड के हजारीबाग में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान मंच से भाषण देते हुए वे भड़काऊ बयानबाजी करने लगे। उन्होंने कहा, “मुझे जितनी गालियां देनी है दे दो, लेकिन अगर मेरे आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को भी कर्बला बना देंगे।”

बलियावी बयान पर अडिग, बोले- मुस्लिम बच्चों को आतं’की बताकर मा’र रहे

जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि उन्होंने शहरों को कर्बला में तब्दील करने की बात कही। वे इस पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि कर्बला का मतलब मानवता और भाईचारे के लिए सब कुछ कुर्बान करने के लिए है। इस समय देश में हमारे बच्चों को आतं’कवादी बताकर उठा कर 18-20 साल तक सलाखों के पीछे रखा जा रहा है। अगर हमारे बच्चे विरो’ध करने जाते हैं तो उन्हें गोली मार दी जाती है। मुस्लिमों के अधिकारों की रक्षा के लिए मुस्लिम सेफ्टी एक्ट लाया जाए।

रामचरितमानस पर टिप्पणी से विवादों में आए शिक्षा मंत्री

महागठबंधन में शामिल पार्टियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने इसे नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया और कहा कि इसमें समाज को बांटने के बारे में लिखा गया है। इसके बाद देश भर में उनका विरोध हुआ। बिहार के कई जिलों की अदालतों में शिक्षा मंत्री के खिलाफ परिवाद दायर हुए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *