Press "Enter" to skip to content

बक्सर में किसानों पर पुलिसिया जु’ल्म के खि’लाफ ‘मौन’ पर बैठे अश्विनी चौबे

बक्सर के चौसा पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग पर 85 दिनों से धरना दे रहे किसानों पर पुलिस की ला’ठीचार्ज के खिलाफ अब सियासत शुरु हो गई है। बक्सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे किसानों पर हुए अ’त्याचार और नीतीश सरकार की अनदेखी के खिलाफ शुक्रवार को अटल प्रतिमा के सामने मौन पर बैठ गए।

बक्सर में किसानों पर पुलिसिया जुल्म के खिलाफ 'मौन' पर बैठे अश्विनी चौबे, नीतीश सरकार को बताया था 'धृतराष्ट्र'

अश्विनी चौबे का मौन कई घंटों का है। इससे पहले अश्विनी चौबे गुरुवार को चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव पहुंचे। जहां पुलिसिया बर्बर’ता के शिकार किसानों के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी थी। केंद्रीय मंत्री चौबे ने चौसा की घ’टना पर रोष जताते हुए कहा कि बिहार सरकार धृतराष्ट्र बन गई है। जब एसजेवीएन किसानों की मांगों के अनुसार उन्हें मुआवजा देने के लिए तैयार है तो बिहार सरकार सर्किल रेट में संशोधन क्यों नहीं किया।

मेरे द्वारा बार-बार जिला प्रशासन को आगाह किया गया था। कि वे किसानों को समझाएं। लेकिन, उन्हें उकसाने का काम किया गया। इसमें जो भी पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी दोषी हैं, उनपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है।

केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा था, कि राज्य में अराजकता का माहौल है। रोजगार मांगने पर युवाओं को पी’टा जाता है। वहीं, किसानों एवं उनके परिजनों को घर में घु’सकर पि’टाई की जा रही है। किसानों पर अत्या’चार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जब से प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनी है। तब से पुलिस बेलगाम हो गई है। घट’ना से अनभिज्ञता जता मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते।

बता दें किसानों का आरो’प है कि  चौसा अंचल के बनारपुर गांव के किसानों के घरों में मंगलवार को आधी रात में पुलिस ने पुरुष, महिलाओं और बच्चों की ला’ठी-डं’डे से पि’टाई की थी। इसके बाद तीन लोगों को उनके घर से उठा लिया था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे से पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें पुलिस की पिटा’ई और अभ’द्रता दिख रही थी। इसके बाद इलाके के किसान उत्तेजित हो गए थे।

वहीं इस मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो में अज्ञात पर केस किया गया है जबकि एक में 24 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसजेवीएन प्रबंधन के अनुसार, आगजनी-बवाल की घटना और काम ठप होने से पावर प्लांट को 50-60 करोड़ों रुपए से अधिक का नुकसान का होने का अनुमान है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *