Press "Enter" to skip to content

हुबली में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक: रोड शो के दौरान कार के करीब तक पहुंचा युवक

कर्नाटक के हुबली में युवा महोत्सव के उद्घाटन से पूर्व पीएम मोदी ने रोड शो किया। इस दौरान पीएम की सुरक्षा में चूक सामने आई। एक युवक हाथ में माला लेकर दौड़ता हुआ पीएम नरेंद्र मोदी के करीब पहुंच गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी।

हुबली में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान कार के करीब तक  पहुंचा युवक - Republic Bharat

युवक पीएम मोदी को माला पहनाना चाहता था। वह दौड़ता हुआ उनके काफी करीब पहुंच गया लेकिन उससे पहले उसे हटा दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में सेध से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पीएम की सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं हुई है।

बता दें, कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में कुछ देर बाद राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे।  इससे पहले उन्होंने हुबली में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

पीएम मोदी की रोड शो में  सुरक्षा में चूक देखी गयी। रोड शो के दौरान एक शख्स हाथ में माला लिये दौड़ता हुआ अचानक उनके काफी करीब पहुंच गया और पीएम मोदी को माला पहनाने की कोशिश करने लगा।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from KARNATAKAMore posts in KARNATAKA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *