Press "Enter" to skip to content

2024 में राहुल गांधी को पीएम के रूप में देखना चाहती है जनता; अखिलेश सिंह का दावा

पटना: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ, अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता निरंतर घट रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को जनता प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता घटी, 2024 में राहुल गांधी को पीएम के रूप में देखना चाहती है जनता; कांग्रेस के अखिलेश सिंह का दावा

पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में भारत जोड़ो यात्रा का व्यापक समर्थन लोगों के द्वारा प्राप्त हो रहा है। फरवरी पहले सप्ताह में यात्रा पटना पहुंचेगी, जिसमें शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले प्रथम चरण की पदयात्रा समाप्त होने के बाद मंगलवार को भागलपुर में अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि आने वाले दिनों में बिहार में कांग्रेस एक नये रूप में दिखेगी। भाजपा की नफरत और विभाजनकारी राजनीति को न केवल वैचारिक रूप से हराएंगे, बल्कि बिहार के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को भी जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सप्ताह में लाखों लोगों ने शिरकत की। यात्रा 110 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। यात्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव लिए पार्टी का टोन सेट कर दिया है।  यात्रा ने बिहार में भाजपा के खेमे में खतरे की घंटी बजा दी है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड के बावजूद भारी संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। उत्साही पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और पदयात्रा के दौरान प्रदर्शित अनुकरणीय नेतृत्व ने बिहार में 2024 के लिए पार्टी की दिशा तय कर दी है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *