बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकल चुक हैं। सीएम कि यह 14 वीं यात्रा है, इस दौरान वह राज्य के अलग – अलग जिलों में जाकर समीक्षा करेंगे। सीएम की यह यात्रा बगहा के संतपुर सोहरिया पंचायत के दरुआबाड़ी गांव से शुरू होने वाली है। वहीं, सीएम के इस यात्रा को लेकर भाजपा के फायरब्रांड नेता और बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बड़ा हमला बोला है।

बिहार भाजपा के नेता हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि, मुख्यमंत्री पिछले 17 सालों से कुछ नहीं किया है। उन्हें बिहार का कोई समाधान नहीं किया। नीतीश कुमार सिर्फ ओर सिर्फ बिहार पर बोझ हैं। इन्होंने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। अब वो समाधान यात्रा पर निकले हैं तो इससे अधिक हास्यपदक कुछ नहीं हो सकता है। इनके इस यात्रा में हो क्या हो रहा है, कोई भी बिहार की बेहतरी करने को लेकर काम नहीं हो रहा है। इसके इस यात्रा का कहीं भी कोई भी मतलब नहीं जाता है।

इसके आलावा उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा अपने इस यात्रा के बाद देश की यात्रा के एलान पर कहा कि, देश यात्रा पर निकलने से पहले रहने लायक ही नहीं रह जाएंगे। अब बिहार के मुख्यमंत्री बस दिन काट रहे हैं। उनका ईन्ड ऑफ़ द ओवर है यानी पारी के खत्म होने का संकेत हैं। अब वो बिहार पर बोझ हैं।

बिहार की जनता सबकुछ जान रही है। वो कहते क्या थे कि हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन भाजपा के लोगों ने मुझे सीएम बनने को कहा। अब तो हमलोग उनके साथ नहीं है अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें। इसके साथ ही मैं तो तेजस्वी से भी कहना चाहता हूँ कि अभी मौका हैं सीएम बन जाओ, नहीं तो आगे कोई वैकेंसी नहीं ह। ब जब भी चुनाव होगा भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा।

इसके आगे जब उनसे यह सवाल किया गया कि, जेडीयू के लोग यह दावा कर रहे हैं की 2024 के चुनाव में भाजपा को हराकर मोदी को कुर्सी से उतार देंगे। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, कुढ़नी,मोकामा में अपना हाल देखर इनको अपनी हैसियत देख लेना चाहिए। उनको समझ लेना चाहिए यह 1990 या 1995 का बिहार नहीं है। अब एक-एक जनता इनकी हकीकत जानती है।














Be First to Comment