Press "Enter" to skip to content

नीतीश ने 2023 में कुर्सी नहीं छोड़ी तो RJD उन्हें हटाकर तेजस्वी को सीएम बना देगी: बीजेपी का दावा

पटना: बिहार में साल 2022 राजनीतिक उथल-पुथल भरा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी का दामन थामा और राज्य में महागठबंधन सरकार बनाई। अब बीजेपी नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने दावा किया है कि नया साल 2023 भी बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल भरा रहने वाला है। उन्होंने कहा कि 2023 में अगर नीतीश कुमार ने कुर्सी नहीं छोड़ी तो आरजेडी उन्हें हटाकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देगी।

नीतीश ने 2023 में कुर्सी नहीं छोड़ी तो RJD उन्हें हटाकर तेजस्वी को CM बना देगी, BJP का दावा

बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने हाल ही में रोहतास जिले के तिलौथू में एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभल रहा है। वे खुद कह रहे हैं कि अगला चुनाव डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यानी कि नीतीश अभी दो साल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्हें सीएम की गद्दी तेजस्वी यादव को सौंप देनी चाहिए। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी नीतीश कुमार को त्याग करने की नसीहत दे दी है।

सुशील मोदी ने आगे कहा कि अगला चुनाव किसने देखा है। राजनीतिक नजरिए से बिहार में साल 2023 भारी उथल-पुथल भरा रहने वाला है। अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का ताज तेजस्वी यादव को नहीं देते हैं, तो आरजेडी उन्हें खुद हटा देगी और लालू यादव के बेटे को सीएम बना देगी।

जगदानंद की नीतीश को नसीहत, तेजस्वी के सीएम बनने की भविष्यवाणी

बता दें कि पिछले दिनों आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की राह पर चलने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बड़ा पद (पीएम) पाने के लिए छोटा पद (सीएम) त्याग देना चाहिए। इससे पहले भी सितंबर 2022 में उन्होंने तेजस्वी यादव के 2023 में बिहार का सीएम बनने की भविष्यवाणी कर दी थी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *