Press "Enter" to skip to content

दो बच्चों की मां की दहे’जलोभियों ने कर दी ह’त्या, शादी के 15 साल बाद भी मांगा जा रहा था दहेज

वैशाली: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  मामला वैशाली के तीसीऔता थाना क्षेत्र के मदमौल गांव का है। जहां ससुरालवालों ने दहेज की खातिर विवाहिता की गला द’बाकर ह’त्या कर दी और घर छोड़कर फ’रार हो गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने श’व को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। मृ’तका के परिजनों ने उसके ससुरालवालों पर गला द’बाकर ह’त्या करने का आ’रोप लगाया है। मृत’का के भाई कन्हैया ने बताया कि बहन के ससुरालवालों ने गलत जानकारी दी थी। कहा था कि हार्ट अटै’क आने के बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जब मृ’तका के परिजन घर पहुंचे तब पति संदीप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और ससुरालवाले घर छोड़कर फ’रार हो गये और श’व संदिग्ध हालत में कमरे में पड़ा हुआ था।

मृ’तका के भाई कन्हैया ने बताया कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय वार्ड संख्या 33 निवासी संजय सिंह की बेटी प्रियंका प्रियदर्शी  की शादी 2007 में तीसीऔता थाना क्षेत्र के मदमौल गांव निवासी रामनरेश सिंह सिंह के बेटे संदीप कुमार उर्फ गुड्डू सिंह से हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुआ था। शादी के 15 साल बाद ससुरालवालों ने गला दबाकर मा’र डाला। मृ’तका के दो छोटे-छोटे बच्चे है।

मृ’तका के भाई कन्हैया ने बताया कि शादी के 15 साल बाद भी ससुरालवाले दहेज की मांग कर रहे थे। उसे शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रता’ड़ित किया जा रहा था। ससुरालवाले इधर गाड़ी और कैश की मांग कर रहे थे। डिमांड पूरा नहीं होने पर उन्होंने जब वे अपने मायके से दहेज में गाड़ी रुपया का डिमांड किया गया था। डिमांड पूरा न होने पर पति और ससुरालवालों ने गला घों’टकर उनकी बहन की ह’त्या कर दी। जब मृ’तका के परिजन बेटी के घर पहुंचे तो ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये थे।

इस सम्बंध में तीसीऔता थानाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मृ’तका के मायकेवालों ने पति और उसके ससुरालवालों पर दहेज ह’त्या का आरो’प लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरो’पी पति को गि’रफ्तार कर लिया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही हैं। वहीं फ’रार अन्य आरो’पियों की गिर’फ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *