Press "Enter" to skip to content

नीतीश सरकार का VIP ट्रीटमेंट! नया हेलिकॉप्टर और जेट इंजन विमान खरीदेगी सरकार

बिहार की नीतीश सरकार नया हेलिकॉप्टर और जेट इंजन विमान खरीदने जा रही है। मंगलवार को पटना में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। जेट इंजन विमान का इस्तेमाल राज्य के वीआईपी गेस्ट यानी विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथियों के आने-जाने के लिए किया जाएगा। इसके लिए एक हाईलेवल कमिटी का भी गठन होगा। नीतीश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कुल 7 एजेंडों पर मुहर लगाई गई।

नीतीश सरकार का VIP ट्रीटमेंट! नया हेलिकॉप्टर और जेट इंजन विमान खरीदने की बिहार कैबिनेट से मंजूरी

नीतीश सरकार की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सिविल विमानन निदेशालय के राजकीय वायुयान संगठन में अभी राज्य के लिए किंग एयर सी-90, वीटी ईबीजी विमान उपलब्ध है। इसके अलावा डॉफिन एसए 365एन, वीटी-ईएनयू हेलिकॉप्टर भी है, जिसे उड़ने योग्य बनाने की कोशिश की जा रही है।

बिहार के सुदूर क्षेत्रों में स्थित रनवे की लंबाई कम होने और किसी भी हेलिपैड पर लैंड कराने योग्य एक हेलिकॉप्टर की जरूरत है। साथ ही राज्य से बाहर लंबी दूरी की यात्रा के लिए अभी सी-90 विमान की सीटिंग कैपिसिटी कम है और समय भी ज्यादा लगता है। इस वजह से राज्य सरकार बाहरी स्रोतों से जेट इंजन विमान की सेवा लेती है, जिसकी सीटिंग कैपिसिटी 10-2 है।

नया हेलिकॉप्टर और जेट इंजन विमान खरीदने के लिए हाई लेवल कमिटी बनेगी

बिहार सरकार अब एक नया हेलिकॉप्टर और जेट इंजन विमान खरीदने जा रही है। इसके लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय विशेष क्रय समिति का गठन किया जाएगा, जिसे नीतीश कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। सरकार का कहना है कि नए हेलिकॉप्टर और विमान का इस्तेमाल प्रशासनिक कार्यों, कानून व्यवस्था, आपदा और आपात स्थिति में विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों के आने-जाने के लिए किया जाएगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *