Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी यादव आधी रात में पटना के मछली मार्केट पहुंच गए, मछुआरों से मिलकर समस्याएं सुनी

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर आधी रात को लोगों की मदद करते दिखे हैं। वे कभी देर रात निरिक्षण के लिए अस्पताल पहुंच जाते हैं तो कभी सड़कों पर गरीबों में कंबल बांटने चले जाते हैं।

Tejashwi Yadav reached Patna fish market in midnight met fishermen heard  problems - तेजस्वी यादव आधी रात में पटना के मछली मार्केट पहुंच गए, मछुआरों  से मिलकर समस्याएं सुनीं

कल यानी गुरुवार की देर रात तेजस्वी यादव हड़ताली मोड़ के पास स्थित मछली मार्केट पहुंचे और वहां के मछुआरों से बातचीत की। जिन मछुआरों की दूकान तोड़ दी गई थी तेजस्वी ने उनके लिए पक्की दूकान की व्यवस्था करा दी।

दरअसल, पिछले दिनों पटना में जब अतिक्रमण हटाया जा रहा था तभी कई मछुआरों की दूकान तोड़ दी गई थी। इसके बाद से इनका रोज़गार भी खत्म हो गया था। जैसे ही डिप्टी सीएम को इस बात की जानकारी मिली वे आधी रात में ही हड़ताली मोड़ पहुंच गए और मछुआरों से बातचीत की। उन्होंने तुरंत सभी को पक्की दूकान दिलाई और कहा कि अब आपको कोई नहीं हटाएगा।

ये पहली बार नहीं है जब तेजस्वी यादव गरीबों की मदद के लिए आधी रात को सड़कों पर दिखे हों। इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने गरीबों में कंबल बांटे थे। मंगलवार की देर रात वे सड़क पर निकले और देखा कि कई गरीब ऐसे हैं जो बिना छत और बिना कंबल के ठंड में सो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत गरीबों के बीच कंबल बंटवाया और उनके रहने की भी व्यवस्था कर दी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *