Press "Enter" to skip to content

अररिया: व्यवसायी से 40 लाख रूपये लू’ट मामले का हुआ खुलासा, 5 लू’टेरे गिर’फ्तार

अररिया: अररिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 15 दिसंबर को नरपतगंज थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से 40 लाख रुपये अप’राधियों ने लू’ट लिए थे। इसी मामले का खुलासा आज पुलिस ने किया है। पुलिस ने घ’टना में शामिल पांच लू’टेरों को गिर’फ्तार कर लिया है। जिनके पास से लू’ट के 23 लाख 92 हजार 500 बराम’द हुए है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने यह कार्रवाई की है।

अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में 15 दिसंबर को हरिओम ट्रेडर्स के मैनेजर प्रशांत चक्रवर्ती से हुए 40 लाख रुपए लू’ट कां’ड मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।

लू’ट कां’ड के बाद अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह की ओर से फारबिसगंज एसडीपीओ शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मामले में 5 लोगों को गिर’फ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने लूट के 23 लाख 92 हजार 500 रुपए बरामद किये हैं। इस बात की जानकारी अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। लू’टकांड में मुख्य मास्टरमाइंड ड्राइवर संजय चौहान था।

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *