Press "Enter" to skip to content

मजदूर को मिला इनकम टैक्स का नोटिस! 14 करोड़ का आयकर रिटर्न बकाया, पूरा गांव हैरान

रोहतास:  रोहतास में एक मजदूर को इनकम टैक्स का नोटिस भेजा गया है। जिसमें उससे करीब 14 करोड़ आयकर रिटर्न नहीं भरने का दो’षी ठहराया गया है। मजदूर पर 14 लाख का टैक्स बकाया है। यह मामला सामने आते ही गांव में हड़’कंप मच गया है।

मजदूर को मिला इनकम टैक्स का नोटिस! 14 करोड़ का आयकर रिटर्न बकाया, पूरा गांव  हैरान रह गया

मामला करगहर थाना क्षेत्र का है। जहां मनोज यादव नामक एक युवक जो पेशे से मौसमी मजदूर है। दिल्ली तथा हरियाणा बीच-बीच में मजदूरी करने आते जाते रहता है। दो दिन पूर्व उसके घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची तथा उन्हें नोटिस दिया गया कि उसके नाम पर कंपनियां चल रही है। जिसके द्वारा लगभग 14 लाख के आसपास का आयकर का रिटर्न बकाया है।

अगर उसे जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। यह नोटिस मिलते ही मनोज तथा उसके परिजन परेशान हो गए। मनोज का कहना है कि दिल्ली तथा हरियाणा में जब वह काम के सिलसिले में जाता है तो उसका आधार कार्ड एवं पैन कार्ड ठेकेदारों द्वारा ले लिया जाता है। हो सके तो उन्हीं लोगों द्वारा कुछ गड़बड़ी की गई हो। रोज कमाने और खाने वाले मजदूर मनोज यादव को समझ में भी नहीं आ रहा है कि यह सब क्या है?

वही उसके परिजन भी हताश हैं। बता दें कि पिछले कई सालों से मनोज यादव साल में 8 महीना पंजाब हरियाणा तथा दिल्ली में छोटा-मोटा मजदूरी कर 10 से 15 हज़ार रुपये मासिक कमाता है। गांव में धान की कटनी तथा रोपनी के समय मजदूरी करने गांव चले जाता है। सवाल है कि एक मजदूर पर करोड़ों का इनकम टैक्स कैसे लाद दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला फर्ज’री का लगता है। जो किसी ने मनोज यादव के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड का मिस-यूज किया है।

Share This Article
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *